सूरत के एक मंदिर डिंडोली इलाके के एक स्वामीनारायण मंदिर से आई ऐसी खबर जिसने पूरे देश को चौंका दिया है।मंदिर के वॉशरूम में दो कॉलेज छात्राओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया..
जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां आपस में बहुत अच्छी दोस्त थीं और कॉलेज में पढ़ती थीं।जब मंदिर परिसर के वॉशरूम का दरवाज़ा काफी देर तक बंद रहा तो लोगों को शक हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को मौके से एनेस्थेटिक दवा के इंजेक्शन मिले।रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने इंटरनेट पर ऐसे तरीकों की जानकारी खोजी थी जिससे जान ली जा सके।इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के मानसिक दबाव और अकेलेपन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो परिवार और दोस्तों को तुरंत ध्यान देना चाहिए।पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

إرسال تعليق