Indore News: पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें

 Indore News: पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर


इंदौर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। 
इंदौर जिले में आज शाम उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत संबंधी भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग आनन-फानन में ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...