भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या,

 मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार चौहान पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, इलाके में तनाव; पुरानी रंजिश की आशंका


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद और भाजपा नेता राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। खास बात यह है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जो अब वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के दौरान हमलावरों ने उनके सिर, सीने और चेहरे पर लगातार 20-25 वार किए। जान बचाने के लिए वे करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया।
फिलहाल पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हत्या से पहले की गई उनकी फेसबुक पोस्ट भी अब चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें उन्होंने अकेले चलने और हिम्मत की बात लिखी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...