भारत रक्षा मंच की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और राष्ट्रीय मुद्दों पर बनी रणनीति

 भारत रक्षा मंच की प्रांतीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और राष्ट्रीय मुद्दों पर बनी रणनीति



भारत रक्षा मंच की प्रांतीय बैठक रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में माननीय श्री सूर्यकांत जी केलकर, श्रीमती रीटा प्रधान, श्री राजेश जी बिंजवे, श्री शैलेन्द्र जी सेठ, श्री संजय जी सकलेचा, श्री पंकज जी सोलंकी सहित कई प्रांतीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान विगत वर्ष में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ। संगठन को मजबूत करने, विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को दिशा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान माननीय श्री सूर्यकांत जी केलकर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। जिला जगन्नाथ से श्री रामस्वरूप जायसवाल को जिला अध्यक्ष एवं जिला बदरीनाथ से श्री अक्षय जी गुप्ता को जिला महामंत्री घोषित कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, बैठक के एक दिन पूर्व विभागीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भारत रक्षा मंच वर्ष 2010 से राष्ट्र एवं हिंदुत्व के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत है। संगठन बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान एवं निष्कासन, समान कानून व्यवस्था लागू करवाने, NRC के प्रभावी क्रियान्वयन और नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पूरे देश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...