“इंदौर में EV चार्जिंग से मौत

 “इंदौर में EV चार्जिंग से मौत! 6 लोगों की जान गई | क्या आपका घर सुरक्षित है?”



इलेक्ट्रिक गाड़ियां… जो भविष्य मानी जा रही हैं…
क्या वही अब खतरा बनती जा रही हैं?
इंदौर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया…
जहां एक बिल्डिंग की पार्किंग में लगी आग ने… 6 लोगों की जान ले ली।शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि…
इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग के दौरान…
ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।
अब सवाल ये है…
क्या हमारे घरों में लग रहे EV चार्जिंग सिस्टम सुरक्षित हैं?
सरकार की गाइडलाइन कहती है कि: चार्जिंग के लिए अलग वायरिंग होनी चाहिए…
BIS सर्टिफाइड चार्जर इस्तेमाल होना चाहिए…
और proper earthing जरूरी है…
लेकिन हकीकत क्या है?
लोग सस्ते लोकल चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं…
Extension बोर्ड से चार्जिंग कर रहे हैं…
और बंद पार्किंग में बिना वेंटिलेशन के गाड़ियां चार्ज हो रही हैं…
जो सीधे तौर पर मौत को न्योता दे रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि EV बैटरी में “thermal runaway” का खतरा होता है…
एक बार आग लगी… तो उसे बुझाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
अब बड़ा सवाल सरकार से भी है…
क्या EV चार्जिंग के लिए सख्त नियम बनेंगे?
क्या हर बिल्डिंग में सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य होगा?
और क्या लोगों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी?
आप क्या सोचते हैं?
क्या EV चार्जिंग आपके घर में सुरक्षित है?
कमेंट में अपनी राय जरूर दें… क्योंकि जागरूकता ही बचाव है…

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...