इंदौर में सोमवार को चोइथराम अस्पताल के पास एक गैरेज में भीषण आग लगी,

 इंदौर में चोईथराम अस्पताल के नजदीक गैरेज में लगी आग, सुधरने आईं कारें जलकर खाक



इंदौर में सोमवार को चोइथराम अस्पताल के पास एक गैरेज में भीषण आग लगी, जिससे कई कारें जलकर खाक हो गईं। शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि घरेलू गैस सिलेंडर समय रहते हटा लिया गया।
शहर में दो दिन के भीतर आगजनी की दो बड़ी घटनाओं ने दहशत फैला दी। सोमवार सुबह चोईथराम अस्पताल के पास लेक व्यू पार्क कॉलोनी स्थित एक गैरेज में भीषण आग लग गई, जिसमें खड़ी कई कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग इतनी तेज थी कि वाहनों में धमाके भी सुनाई दिए और उठता धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आया।

टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार गैरेज में तीन से अधिक कारें मरम्मत के लिए खड़ी थीं, जो आग की चपेट में आ गईं। मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा था, गनीमत रही कि उसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

#mpnews #accident #indore #cylendor #hindinews 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...