सीतापुर जिले के संदना थाना इलाके के ग्राम पंचायत चौपरिया निवासी माधुरी मिश्रा पत्नी स्व कमलेश कुमार मिश्रा ने विपक्षियों पर जान से मारने कि धमकी का आरोप लगाते हुए एसडीएम सिधौली को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रामकिशोर मिश्रा पुत्र श्रीकृष्ण,आनंद मिश्रा पुत्र रामकिशोर मिश्रा तथा श्रीकृष्ण मिश्रा पुत्र लल्लू निवासी गाँधीनगर सिधौली पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते रविवार को समय करीब 10 बजे पीड़िता के घर पर आकर जान से मारने की धमकी देते हुए मकान को जेसीबी से गिरा देने की धमकी दी है पीड़िता के लड़कें व जेठ को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी है, विपक्षियों पर पूर्व में पीड़िता के लड़के द्वारा अपराध संख्या 133/16 वा 137/16 की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिस रंजिस को मानते हुए विपक्षी लोग आये दिन अज्ञात लोगों के साथ पीड़िता के घर पर आते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं, विपक्षी अपराधी व दबंग किस्म के ब्यक्ति हैं पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत थाने व एसडीएम सिधौली से की गई है।एसडीएम सिधौली ने एसओ संदना को प्रकरण की जाँचकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
इस मामले में जब थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला जमीन से सम्बंधित है जिसका निस्तारण समाधान दिवस में लेखपाल की मौजूदगी में किया जाएगा ।

Post a Comment