⚡ ब्रेकिंग News

खामेनेई की हुई मौत, दिल्ली में रोने लगे मुस्लिम, किया विरोध प्रदर्शन…

  खामेनेई की हुई मौत, दिल्ली में रोने लगे मुस्लिम, किया विरोध प्रदर्शन…


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से पूरी दुनिया स्तब्ध है। ईरान में जहां मातम का माहौल है, वहीं भारत के कई हिस्सों में भी इस खबर को लेकर विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे, जहां उन्होंने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कई लोग ईरानी नेता की याद में भावुक होकर आंसू बहाते भी नजर आए।

'धोखे से मार दिया'---------

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिलाओं और पुरुषों के हाथों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें थीं, जिन्हें वे लगातार लहराते नजर आए। मौके पर काले झंडे भी फहराए गए और 'इजरायल मुर्दाबाद' जैसे नारे गूंजते रहे। इस भावनात्मक माहौल में कई महिलाएं रोती-बिलखती दिखाई दीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके नेता की मौत एक सुनियोजित साजिश का नतीजा है और इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय ताकतों की भूमिका है, जिसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश और शोक देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...